Connect with us

क्राइम

जामताड़ा के लिए 2023 रहा साइबर अपराधियों पर कार्रवाई का साल; ठगों ने दूसरे राज्यों में लिया पनाह, कुछ ने छोड़ दिया ठगी का काम

Published

on

'गैंग्स ऑफ जामताड़ा' पर ED कसेगी शिकंजा, इन साइबर अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त

झारखंड के जामताड़ा जिले को साइबर क्राइम के लिए जाना जाता है। साल 2023 में यह जिला साइबर अपराधियों पर कार्रवाई के कारण सुर्खियों में रहा। यहां कि साइबर पुलिस ने रिकॉर्ड तोड़ आरोपियों को गिरफ्तार किया।  इसके कारण ऑनलाइन अपराध की घटनाएं कम हुई हैं। फिलहाल जिला साइबर अपराध के मामले में 9वें नंबर पर है।

साइबर पुलिस ने करमटांड़, नारायणपुर, जामताड़ा आदि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से साल 2023 में 206 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। लगातार कार्रवाई के कारण अपराधियों में हड़कंप का माहौल है। कई अपराधियों ने लोगों को ठगने का धंधा ही बदल दिया। कई इलाके से गायब हैं और अन्य राज्यों से अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ये लोग दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश आदि विभिन्न राज्यों में बैठे हुए हैं। वहां से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं।

ALSO READ: साइबर सुरक्षा की दिशा में हरियाणा पुलिस ने किया शानदार काम, बंद किए गए 55 लाख से अधिक फोन नंबर

पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया

साल 2023 में  जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने साइबर फ्रॉड के 206 मामले में 73 केस दर्ज किए। 206 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से  572 मोबाइल फोन, दो आईपेड, 930 सिमकार्ड, 122 एटीएम कार्ड, 15 विभिन्न बैंकों के पासबुक, 13 चेकबुक, एक रूरल कियोस्क बैंकिंग कार्ड, चार वाय-फाय डोंगल, 12 पॉश मशीन, 22 लाख 39 हजार 560 रुपये नकद, पांच पैन कार्ड, पांच आधार कार्ड, तीन वाहनों के कागजात, एक मॉनिटर, नौ लैपटॉप, दो सोने का चेन, एक सोने का लॉकेट, एक प्रिंटर, एक सीपीयू, 34 बाइक, पांच चार पहिया बरामद हुए।

ALSO READ: Cyber Attack: 60 सेकेंड में हुए 16 लाख अटैक, देश में रोजाना मिल रही है 50,000 कॉल, सुरक्षा एजेंसियों ने कर दिया खेल

साइबर डीएसपी की ठगों को चेतावनी

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार जामताड़ा के साइबर डीएसपी मंजरुल होदा के अनुसार साइबर ठगों के खिलाफ जीरो टॉलरेस की नीति आपनाई गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कोई भी साइबर अपराधी नहीं बचेगा। लगातार छापेमारी और कार्रवाई हो रही है। साइबर ठगों को पकड़ते ही रिमांड पर लिया जाएगा। साइबर अपराधी या तो इलाका छोड़ दें या पेशा बदल दें।

 

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube

Continue Reading