Connect with us

क्राइम

5 साल से लापता ‘Crypto Queen’ Ruja Ignatova को FBI ने Top 10 अपराधियों में किया शामिल, OneCoin के नाम पर 175 देशों के निवेशकों जुटाया था फंड

Published

on

5 साल से लापता 'Crypto Queen' Ruja Ignatova को FBI ने Top 10 अपराधियों में किया शामिल, OneCoin के नाम पर 175 देशों के निवेशकों जुटाया था फंड

क्रिप्टों करेंसी की आड़ में पॉन्जी स्कीम चलाने वाली ‘क्रिप्टो क्विन’ (Crypto Queen) को Ruja Ignatova को एफबीआई ने टॉप 10 अपराधियों (FBI Top 10 Most Wanted) की लिस्ट में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही उसकी तलाश तेज कर दी है। पिछले 5 से लापता चल रही रूजी ने यूरोप समेत 175 देशों में निवेशकों से वनकॉइन के नाम पर फंड जुटाया था। खुद को क्रिप्टो क्वीन (Crypto Queen) कहने वाली Ruja ने आज से 8 साल पूर्व 2014 में One Coin को लॉन्च किया था। इसके नाम पर लाखों निवेशकों से करीब 5 अरब डॉलर की धोखाधड़ी की गई है।

खुद को क्रिप्टो क्वीन कहने वाली रूजा ने 2014 में One Coin के नाम से एक क्रिप्टो करेंसी लॉन्च (Cryptocurrency) की। उसने कहा कि यह करेंसी बिटक्वॉइन को भी पीछे छोड़ देगी। इसके नाम पर उसने इसे खरीदारों से लेकर बेचने वालों को कमीशन देना शुरू किया। जिसे ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें शामिल हो सकें। इस तरह से लाखों लोगों ने वन क्वॉइन में निवेश किया। वहीं एफबीआई का कहना ह कि One Coin बेकार था। यह अन्य क्रिप्टोकरेंसी द्वारा उपयोग की जाने वाली ब्लॉकचेन तकनीक द्वारा कभी भी सुरक्षित नहीं था। उन्होंने दावा किया कि यह क्रिप्टों करेंसी के नाम पर सिर्फ और सिर्फ एक पोंजी स्कीम थी।

ALSO READ: OTP नहीं बताने पर साइबर जालसाज ने की तारीफ, इसके बाद भी Account कर दिया खाली। जानिए क्या हुआ

भारी भरकम पैसा लेकर गायब हुई Ruja Ignatova

वहीं एफबीआई एजेंटों (FBI Agents) के अनुसार, Ruja Ignatova हाथियार बंद गार्ड और कई सहयोगियों के साथ यात्रा करती हैं। इसकी वजह उसका भारी भरकम रकम के साथ गायब होना है। वहीं

जेमी बार्टलेट ने कहा कि Ruja Ignatova की कहानी और वनकॉइन के कथित पीड़ितों पर वित्तीय प्रभाव पर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। एफबीआई द्वारा गुरुवार को की गई घोषणा से Ruja Ignatova के पकड़े जाने की संभावना बढ़ गई है। इसकी वजह 2017 के बाद से लापता हुई रूजा के खिलाफ एफबीआई की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। इस मामले की पिछले काफी समय से जांच कर रहे बार्टलेट ने कहा कि रूजा इग्नाटोवा को ट्रैक करना इतना मुश्किल होने का एक कारण यह भी है कि वह कम से कम $500m (£411m) के साथ लापता हुई थी। इसी से उसे कानून से छिपाने में मदद मिली।

ALSO READ: Rs 3700 करोड़ के Ablaze Info फ्रॉड में दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम, डिजिटल मार्केटिंग व लाइक्स के नाम पर एब्लेज इंफो कंपनी बना देश भर के करीब नौ लाख लोगों से हुई थी ठगी

“हम यह भी मानते हैं कि उसके पास उच्च गुणवत्ता वाले नकली पहचान दस्तावेज हैं और उसने अपनी उपस्थिति बदल दी है,” साथ ही इस संभावना को बढ़ाते हुए कि वह अब जीवित भी नहीं हो सकती है।

आखिरी बार 2017 में फ्लाइट में देखी गई थी Ruja Ignatova

जानकारों की मानें तो Ruja Ignatova को आखिरी बार अक्टूबर 2017 में बुल्गारिया से ग्रीस के लिए एक उड़ान में सवार होते देखा गया था। तब से आज तक वह लापता हैं। उनका कोई सुराग नहीं है। बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार,

वनकॉइन पीड़ित जेन मैकएडम ने 2019 में बीबीसी को बताया था कि उसने और उसके दोस्तों और परिवार ने एक चौथाई मिलियन यूरो फेंक दिए थे।

मैकएडम ने कहा कि यह सब एक मित्र के संदेश से शुरू हुआ था। जिसमें निवेश के एक अवसर के बारे में बताया गया था। अपने कंप्यूटर पर बैठकर, ग्लासवेगियन ने एक लिंक पर क्लिक किया और एक वनकॉइन वेबिनार में शामिल हो गया। इसके बाद सभी को करेंसी बढ़ाने और फैलाने का निर्देश दिया गया। जिसमें बताया गया कि यह करेंसी तेजी से बढ़ेगी। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों से निवेश कराने पर कमीशन भी दिया जाएगा। इसी जाल में लोग फंसते चले गये।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube

Continue Reading