Tuesday, May 30, 2023
Homeक्राइम100 करोड़ में Governor और राज्यसभा MP बनाने का झांसा देने...

100 करोड़ में Governor और राज्यसभा MP बनाने का झांसा देने वाले गिरोह का CBI ने किया पर्दाफाश, चार Fraud गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 100 करोड़ रूपए लेकर Governor और राज्यसभा MP बनवाने का झांसा देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। CBI ने इस ठग गिरोह के चार Fraud उनको गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में CBI की टीम ने सोमवार को दिल्ली, यूपी महाराष्ट्र, कर्नाटक के साथ ठिकानों पर छापेमारी की थी। CBI ने महाराष्ट्र के लातूर से कमलाकर प्रेम कुमार बंदगार, दिल्ली एनसीआर से महेंद्र पाल अरोड़ा व अभिषेक वोरा और कर्नाटक से रविंद्र विट्ठल नाइट को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में शामिल पांचवां आरोपी एजाज खान CBI छापों के दौरान ही भाग निकला।

ALSO READ: FB पर सेक्सुअल ब्लैकमेलिंग से परेशान बेंगलुरु के युवक ने की आत्महत्या, कहीं आप भी न हो जाएं Sextortion के शिकार

सीबीआई ने पांचों आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की है। हालांकि Special CBI Court से इन चारों आरोपियों को जमानत मिल गया है।

खुद को बताते थे CBI Officer और IAS

इस गिरोह के शातिर खुद को CBI Officer और IAS अधिकारी बताकर Industrialist व अन्य लोगों से संपर्क करते थे और Governor व राज्यसभा MP बनाने का सपना दिखाते थे। इन आरोपियों ने कई लोगों से संपर्क भी किया था और पैसों को लेकर बातचीत भी चल रही थी। यह आरोपी खुद को CBI Officer बताकर पुलिस वालों को भी धमकाता था और धमकी देने के बाद Police वालों को भी अपने पक्ष में करने का प्रयास करता था।

ALSO READ: ऑनलाइन लोन स्कीम के जरिये भारतीयों को शिकार बनाने वालों पर नेपाल में कार्रवाई, 117 लोग गिरफ्तार, चीनी नागरिक है सरगना

Central Government के संगठनों में President बनाने के नाम पर भी की वसूली
महाराष्ट्र से गिरफ्तार कमलाकर प्रेम कुमार बंदगार और अभिषेक वोरा इस गिरोह के Mastermind हैं और यह लोग ही कुछ Senior Bureaucrats और राजनीतिक पदाधिकारियों का नाम लेकर लोगों से संपर्क करते थे वह धाक जमाते थे। कमलाकर खुद CBI Officer बन कर बात करता था

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Most Popular

Recent Comments