Connect with us

क्राइम

150 से अधिक लोगों के साथ Fraud करने वाले Nigerian Gang के दो जालसाज गिरफ्तार, Social Media पर दोस्ती कर शादी का झांसा, Gift भेजने के नाम पर कर रहे थे ठगी

Published

on

150 से अधिक लोगों के साथ Fraud करने वाले Nigerian Gang के दो जालसाज गिरफ्तार, Social Media पर दोस्ती कर शादी का झांसा, Gift भेजने के नाम पर कर रहे थे ठगी

Social Media पर दोस्ती कर 150 से अधिक महिलाओं के साथ करोड़ों की ठगी करने वाले एक Nigerian Gang का Cyber Crime Police ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में Nigerian Fraud व Senegal की रहने वाली महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

ये दोनों फिलहाल Greater Noida West में रह रहे थे। आरोप है कि ये जालसाज Social Media पर दोस्ती कर शादी का झांसा, गिफ्ट भेजने के नाम पर Fraud कर रहे थे।

UP Cyber Police ने किया गैंग का पर्दाफाश

सेक्टर-36 स्थित  Cyber Crime Police ने  ग्रेटर नोएडा वेस्ट से Nigerian Gang के दो जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार जालसाज की पहचान Nigeria निवासी क्यूडम क्रिश्चियन के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके साथ रही Senegal निवासी महिला सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले नोएडा की रहने वाली श्रेया शर्मा ने पुलिस से शिकायत की थी कि Social Site पर से Fake ID बनाकर खुद को Belgium में आई टी कंपनी का हेड बता जालसाजों ने ठगी की है।

और पढ़े: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

इस मामले की जांच के बाद पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साइबर क्राइम थाना की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी एक साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहते थे। आरोपी खुद को आई कंपनी हेड, कंपनी अधिकारी, Legal Manager आदि बनकर सोशल मीडिया या Matrimonial Site पर अपना Fake Profile बनाता था।

इसके बाद आरोपी ने महिला से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर उससे अपनापन दिखाता था फिर महंगे गिफ्ट, विदेशी मुद्रा भेजने के नाम पर कस्टम ड्ïयूटी, एक्सचेंज ड्ïयूटी को लेकर रकम अपने खाते में मंगवाता था। Custom Duty आदि के नाम पर सेनेगल की गिरफ्तार महिला फोन करती थी।  दोनों आरोपी 2019 में Business Visa पर भारत आए थे।

Wig के कारोबार के लिए Nigeria से आया था भारत

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पता चला कि Nigerian आरोपी Wig के कारोबार के नाम पर भारत आया था और यहां साइबर ठगी को अंजाम देने लगा। भौगोलिक स्थिति के कारण African मूल के नागरिकों के Hair सुंदर नहींं होते हैं।

भारतीयों के बाल सुंदर होने के कारण अफ्रीकी बाजार में Demand बहुत है। Africa में इन बालों से बने Wig की काफी अच्छी कीमत मिलती है। इस कारण नाइजीरिया समेत अन्य देशों के लोग बिजनेस वीजा पर भारत आते हैं। गिरफ्तार आरोपी क्रिश्चियन भी इसी व्यवसाय को लेकर भारत आया था लेकिन यहां साइबर जालसाजी करने लगा। इसमें बाल के व्यवसाय से अधिक कमाई होने लगी।

और पढ़े: बिजनेस पार्टनर बनाने का झांसा देकर IT Head से 88 Lakh रुपये ठगे, नोएडा पुलिस ने नाइजीरियन को किया गिरफ्तार, हुए चौकाने वाले खुलासे

North East के लोगों के नाम के Sim का इस्तेमाल

पुलिस की जांच में पता चला है कि ये आरोपी North East के लोगों के नाम पर Sim लेकर इस्तेमाल कर रहे थे। इनके पास से पुलिस ने 15 सिम कार्ड बरामद किए हैं। ये सभी सिम North East व South India के राज्यों के लोगों के नाम पर हैं। पूछताछ में पता चला है कि ये दोनों आरोपी कई भारतीय लोगों के भी संपर्क में थे। पुलिस ऐसे भारतीय नागरिक के बारे में पता लगा रही है।

यह भी पढ़े : घर पर पार्सल भेज चूना लगा रहे ठग, QR Code स्कैन करते ही खाली हो जाता है अकाउंट, जानिए Cyber Criminals का नया तरीका

200 Mobile Number, 400 ईमेल का डेटा बैंक

इन आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल की जांच में पता चला है कि इनके पास 200 Mobile Number मिले हैं और 400 ईमेल का डेटा मिला है। Nigerian Gang के जालसाजों के ये ई ईमेल व मोबाइल नंबर रडार पर थे। पुलिस के मुताबिक नाइजीरियाई जालसाज ने Data Broker से ये डेटा खरीदा है और कुछ नंबर Online Site से भी लिए हैं।

Social Site पर दोस्ती कर महिलाओं के साथ ठगी करने वाले Nigerian Gang के दो जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक महिला भी है। इन आरोपियों ने डेढ़ सौ से अधिक लोगों से ठगी को अंजाम दिया है।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube

Continue Reading