Connect with us

क्राइम

साइबर अपराध से लेकर सेक्सुअल एक्सटॉर्शन के हर साल बढ़ रहे मामले, जानिए NCRB की रिपोर्ट में क्या-क्या है?

Published

on

साइबर अपराध से लेकर सेक्सुअल एक्सटॉर्शन के हर साल बढ़ रहे मामले, जानिए NCRB की रिपोर्ट में क्या-क्या है?

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने आंकड़े जारी कर दिए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ अपराध में बढ़ोतरी हुई है। यहां तक की अलग-अलग वजह से सुसाइड करने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई है। लेकिन, अब साइबर अपराध एक नई चुनौती बनकर सामने खड़ा है, जो बेहद तेजी से बढ़ रहा है।

सुरक्षा को देखते हुए, देश भर के अलग-अलग हिस्सों में साइबर थाने खोले जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिससे वो साइबर ठगों के जाल में ना फंसे।  NCRB के आंकड़ों के अनुसार, देश में 2022 में कुल 28,522 हत्या के मामले दर्ज किए हुए। यानी हर दिन औसतन 78 हत्याएं और हर घंटे तीन से अधिक हत्याएं। हालांकि, हत्या के मामलों की संख्या 2021 में 29 हजार 272 और 2020 में 29 हजार 193 से कम हो गई।

ALSO READ: देश में बन रहा एक नया जामताड़ा: 1 साल में जॉब लिंक झांसा देकर करीब 800 लोगों से ठगी, सस्ते लोन जैसे प्रलोभन दे रहे जालसाज

इस वजह से हो रही अचानक मौत

इस साल ऐसे कई वीडियो और मोबाइल क्लिप सामने आए जिसमे कोई शख्स नाचते हुए से गिर जाता और उसकी मौत हो जाती है। ऐसी कई वीडियो क्लिप इस साल सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। अचानक मौत के मामले 2021 के मुकाबले 2022 में बढ़ोतरी हुई है, जो बेहद चौकाने वाली है। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार,   2022 में 56 हजार 653 अचानक मौत हुई। जिसमें 32 हजार 410 मौतें दिल का दौरा पड़ने से, जबकि 24 हजार 243 मौतें दूसरे कारणों से हुई। अचानक मरने वालों में सबसे अधिक मौतें 19 हजार 456 , 45 से 60 आयु वर्ग के लोग थे।

महिलाओं के आरोपी कोई और नहीं बल्कि अपने है

वहीं, महिलाओं के अपराध में देखा गया है कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि उनके अपने ही हैं। 2021 में जहां महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की संख्या 428 हजार 278 थी, वो आंकड़ा 2022 में बढ़कर 445256 पहुंच गई। महिलाओं से जुड़े अपराध में 31 प्रतिशत अपराध के या तो पति की वजह से था या  फिर उसके रिश्तेदार।  इसके साथ ही 19.2 प्रतिशत मामले महिलाओं के अपहरण है और 18.1 प्रतिशत बलात्कार के 7.1 मामले हैं।

ALSO READ: E-Challan Scam: फर्जी ई-चालान के नाम पर लोगों को लूट रहे ठग, जानें क्या है इससे बचने का तरीका

बच्चों के खिलाफ दर्ज मामले बढ़े

देखा जाए तो बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध के मामले भी बढ़े हैं। 2021 में  1,49,404 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं, 2022 में बढ़कर ये आंकड़ा बढ़कर 162449 तक पहुंच गया। यानी, 2021 के मुकाबले 8.7% ज्यादा मामले सामने आए है।

साइबर क्राइम

साल 2022 में 65893 मामले साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए। 2021 में देश भर में साइबर क्राइम के मामले 52974 दर्ज किए गए थे। यानी, एक साल में 24.4% की वृद्धि। इनमें करीब 65 प्रतिशत मामले धोखाधड़ी के है। जबकि 3648 मामले जबरन के है। अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर क्राइम से निपटने के लिए कई जगहों पर अलग यूनिट भी बनाई गई है। दिल्ली में हर जिले में अलग साइबर थाने खोले गए हैं।

 

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube

Continue Reading