Connect with us

Trending

सोशल मीडिया की सनसनीखेज ‘विषकन्या’, फेसबुक पर दोस्ती कर ऐसे करती है ब्लैकमेल, 100 से ज्यादा पुलिसवालों को बनाया शिकार, रहें अलर्ट

Published

on

विषकन्याओं के बारे में आपने बहुत सुना होगा। कहानियों में भी पढ़ा होगा। लेकिन सोशलमीडिया की विषकन्या (Social Media Vishkanya : Poison Maiden) को पहली बार जानेंगे। ये विषकन्या मुखबिरी भी करती है और ब्लैकमेल भी। ठीक वैसे ही जैसे कौटिल्यशास्त्र में चाणक्य अपनी विषकन्याओं का इस्तेमाल दुश्मनों की मुखबिरी कराने के लिए करते थे। कई बार ये विषकन्याएं अपनी खूबसूरती से दुश्मनों को अपने वश में कर लेती थीं और फिर अपने मनमाफिक काम कराती थीं। ठीक उसी तरह से सोशल मीडिया की ये विषकन्या भी है। ये पहले फेसबुक (Facebook) पर दोस्ती करती है। इसके प्रोफाइल फोटो को देखकर कोई भी आसानी से दोस्ती कर लेता है। फिर वो बहुत प्यार से फेसुबक मैसेंजर पर चैट करती है और लाइव बात करने के लिए वॉट्सऐप नंबर मांग लेती है। इसके बाद वीडियो कॉलिंग के दौरान वो अश्लील वीडियो बना लेती है। फिर शुरू करती है ब्लैकमेलिंग। काफी संख्या में फेसबुक यूजर्स सोशल मीडिया की इस विषकन्या के शिकार हुए हैं। लेकिन ये जानकर आप चौंक जाएंगे कि यूपी पुलिस (UP Police) के 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी इस विषकन्या के शिकार बन चुके हैं।

प्रिया (Priya Singh) के नाम से है फेसबुक पर, ऐसे फंसाती है जाल में

Facebook और whatsapp पर फोटो, इसकी the420.in पुष्टि नहीं करता है

सोशल मीडिया की विषकन्या का नाम है प्रिया सिंह (Priya Singh)। फेसबुक पर वो प्रिया सिंह के ही नाम से है। हालांकि, असल में उसका क्या नाम है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। फेसबुक पर साड़ी में फोटो के साथ ये लड़की ऐसे लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजती है जो युवा और नौकरीपेशा करने वाले होते हैं। साड़ी और सूट में उसके प्रोफाइल फोटो को देखकर अच्छे-अच्छे लोग जाल में फंस जाते हैं। इसके बाद उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेते हैं। इसके बाद वो कुछ दिनों तक गुड मॉर्निंग और खासतौर पर रात में गुड नाइट जरूर बोलती है। फेसबुक मैसेंजर पर कुछ दिनों तक चैट करने के बाद ही वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल करने का ऑफर दे देती है।

लेट नाइट करती है वीडियो कॉल, फिर ब्लैकमेल

वीडियो कॉल वो हमेशा लेट नाइट करती है और फिर रोमांटिक बातें शुरू कर देती है। ठीक उसी तरह से जैसे राजा-महाराजा के जमाने में विषकन्याएं करती थीं। वीडियो कॉलिंग के दौरान ही ये अपने कुछ कपड़े उतारते हुए सामने वाले से भी ऐसा करने की अपील करती है। जैसे ही कोई अपने कपड़े उतारने लगता है तब वो वीडियो रिकॉर्डिंग कर लेती है। इसके कुछ दिनों बाद ही उस वीडियो को उसके परिवार, दोस्त और उसके ऑफिस के अधिकारियों तक को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगती है। अब तक ये काफी लोगों सो लाखों रुपये ठग चुकी है।

UP Police के 100 से ज्यादा पुलिसवालों को बनाया शिकार

पिछले कुछ महीने में सोशल मीडिया की इस विषकन्या ने यूपी पुलिस के कर्मचारियों और अधिकारियों को अपने निशाने पर ले रखा है। फेसबुक पर पुलिस के प्रोफाइल को देखते ही ये दोस्ती कर लेती है। पिछले कुछ महीनों में ये 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को शिकार बना चुकी है। इसका खुलासा तब हुआ जब कानपुर के दो दोस्त पुलिसकर्मी इसी विषकन्या के शिकार बनें। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने आईटी एक्ट में एफआईआर भी दर्ज कराई है।

अगला नंबर कहीं आपका तो नहीं, रहें सावधान

यूपी पुलिस के पुलिसकर्मियों और अधिकारियों तक को अपने हुस्न के जाल में फंसा चुकी सोशल मीडिया की ये विषकन्या कहीं आपको भी ना फंसा दें। इसलिए अलर्ट रहें। दरअसल, इस तरह के साइबर क्राइम आजकल काफी हो रहे हैं। अभी हाल में ही एक लड़की ने नोएडा में रहने वाले एक इग्जेक्यूटिव पर ऑनलाइन रेप का आरोप लगाया था। ऐसे में हो सकता है कि ऐसी विषकन्याओं का अगला टारगेट आप ना बन जाएं।