Connect with us

क्राइम

अंधविश्वास में फंसा ठगी करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार, फेसबुक पर पेज बना करता था साइबर फ्रॉड

Published

on

dhongi baba

Cyber Fraud : सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर लोगों को अंधविश्वास में फंसाकर ठगी करने वाले एक ढोंगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ढोंगी हर दुख और परेशानी को हल करने का दावा करता था। इसके बदले में वह लोगों से पांच हजार से लेकर लाखों रुपये तक फीस वसूलता था। पैसे देने से मना करने वाले लोगों को डराता धमकाता था । पुलिस के अनुसार वह विदेशों में भारतीय मूल के लोगों के लोगों को शिकार बना चुका है। जांच में 45 से अधिक लोगों से 10 लाख तक की ठगी का खुलासा हो चुका है। घटना राजस्थान के चुरू जिले की है।

डीएसपी मोहित अग्रवाल के अनुसार चुरू जिले के राजगढ़ निवासी सचिन भार्गव लोगों से ठगी करने के लिए सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाया था। इसके माध्यम से वह लोगों को अंधविश्वास में फंसाकर उनके दुख तकलीफों को दूर करने दावा करता था। उसने आईडी पर अपना नाम मौलवी इरफान अली दे रखा था। आरोपी लोगों को अंधविश्वास की बातें कर अपनी बातों में फंसा लोता था। उन्हें उपाय बताने के नाम पर रुपयों की मांग करता था। अगर कोई मना करता तो वह उन्हें अनहोनी होने जैसी बातें कहकर डरता था। इससे डरकर लोग पैसे ट्रांसफर कर देते थे।

अहमदगढ़ पुलिस थाने में इसे लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी। इस संबंध में जब पुलिस ने साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज कर जांच की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान 45 लोगों से 10 लाख की ठगी का खुलासा हो चुका है। आरोपी एक व्यक्ति से पांच हजार से लाख रुपये तक वसूलता था। ताजा मामले में आरोपी ने अहमदगढ़ के व्यक्ति से साढे छह लाख रुपये वसूल लिए थे। वब राजस्थान, पंजाब, गुजरात, कर्नाटक, हरियाणा, दिल्ली, मुंबई समेत बाहरी देशों के भारतीय मूल के लोगों ठगी का शिकार बना चुका है।